राज्यपाल की ड्यूटी में लगी एम्बुलेंस का हुआ ब्रेकडाउन

सतना: प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की कारकेड में शामिल शासकीय एम्बुलेंस का मंगलवार को वापसी के दौरान ब्रेकडाउन हो गया। जिस कारण एम्बुलेंस कारकेड से अलग हो गई। इसमें मेडिकल टीम सवार थी। मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. विनय मोहन तिवारी और अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव सिंह ने मोबाइल के माध्यम से डीएसपी (हेड क्वॉर्टर) मनोज दीक्षित से संपर्क बनाए रखा।

ब्रेक फेल होने पर चालक पुष्पेन्द्र सिंह को एम्बुलेंस धीमी गति से जिला अस्पताल तक लानी पड़ी। सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। यह एम्बुलेंस राज्यपाल के मझगवां विकासखण्ड के बांका स्थित कार्यक्रम के लिए ड्यूटी पर लगाई गई थी। सीएमएचओ ने इस कार्यक्रम के लिए दो मेडिकल टीमें गठित की थीं।

पहली टीम को अमरपाटन की एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस (सीजी 04 एनवी 6362) के साथ सतना एयरपोर्ट से कारकेड में कार्यक्रम स्थल तक जाना था और वापसी में भी कारकेड में ही रहना था। दूसरी मेडिकल टीम की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई थी। पहली मेडिकल टीम में डॉ. विनय मोहन तिवारी, डॉ. रंजना सिंह (निश्चेतना), डॉ. राजीव सिंह, विजय सिंह (फार्मासिस्ट) और प्रमोद शुक्ला (वॉर्ड ब्वॉय) शामिल थे। सरकारी अनुमति के साथ डॉ. राजीव सिंह बी पॉजिटिव ब्लड समूह के दो डोनर के साथ अपनी निजी कार से कारकेड में मौजूद थे।

एंबुलेंस सीधे सतना अस्पताल पहुंची कार्यक्रम स्थल से लौटते समय 108 डायल की इस एम्बुलेंस के ब्रेक में खराबी आ गई। चालक ने एम्बुलेंस की रफ्तार धीमी कर ली, जिससे वह कारकेड से बाहर हो गई। मेडिकल टीम ने तुरंत इसकी जानकारी कारकेड में शामिल डीएसपी (हेडक्वॉर्टर) को दी और धीरे-धीरे सतना की ओर रवाना हुए। वापसी में एम्बुलेंस हेलीपैड न जाकर सीधे जिला अस्पताल पहुंची।
  गंभीर विषय, होगी जांच
सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने बताया कि वीवीआईपी ड्यूटी में लगाई गई इतनी आधुनिक एम्बुलेंस का ब्रेकडाउन होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले की तहकीकात के लिए एक जांच टीम गठित की जाएगी।

Next Post

आईएएस बनने का था सपना, बन गए बॉलीवुड के फेमस रैपर

Wed Nov 19 , 2025
मशहूर रैपर बादशाह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह ने 2006 में ‘माफिया मुंडीर’ के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की और ‘डीजे वाले बाबू’ जैसे हिट गानों से प्रसिद्धि पाई। बॉलीवुड और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के नंबर वन रैपर बादशाह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे […]

You May Like