पूर्वोत्तर भारत की विकास गाथा की परिधि नहीं बल्कि केन्द्र बिन्दू : मोदी

नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अरूणाचल प्रदेश नए हवाई अड्डों से लेकर सशक्त स्वयं सहायता समूहों तक, तथा कनेक्टिविटी से लेकर रचनात्मकता तक विकसित भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है और अब पूर्वोत्तर भारत की विकास गाथा की परिधि नहीं बल्कि केन्द्र बिन्दू है। श्री मोदी ने शनिवार को यहां एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेख साझा करते हुए कहा है कि यह देश की विकास यात्रा में अरुणाचल प्रदेश में परिवर्तन और उसके बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि पूर्वोत्तर भारत की विकास गाथा की परिधि नहीं, बल्कि केन्द्र बिन्दू है। उन्होंने कहा कि नए हवाई अड्डों से लेकर सशक्त स्वयं सहायता समूहों तक, और कनेक्टिविटी से लेकर रचनात्मकता तक, अरुणाचल प्रदेश विकसित भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस लेख पर प्रतिक्रिया में कहा , ” पहली बार पूर्वोत्तर भारत की विकास गाथा की परिधि नहीं बल्कि हृदय है। नए हवाई अड्डों से लेकर सशक्त स्वयं सहायता समूहों तक, कनेक्टिविटी से लेकर रचनात्मकता तक, अरुणाचल प्रदेश विकसित भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादितय सिंधिया का यह लेख अवश्य पढ़ें।”

Next Post

खाद्यान्न पैदावार रिकार्ड स्तर पर, 40 फीसदी से अधिक भरे हैं अन्न भंडार: शिवराज

Sat Oct 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में खाद्यान्न पैदावार रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है। श्री चौहान ने कहा कि गेहूं, चावल, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन की उपज में बीते साल […]

You May Like