पड़रिया में महिला को सात महीने में तीसरी बार सांप ने काटा , जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर।सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में सांप काटने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली नीतू पाल को पिछले सात महीनों में तीसरी बार सर्प ने डसा है। रविवार दोपहर नीतू पाल अपने घर में भैंसों को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया।

 

जानकारी के मुताबिक, महिला को सांप के काटने के बाद उनका पति पहले उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम सिमर्दा लेकर गया। लेकिन वहां स्थिति में कोई सुधार न होने पर परिजन उन्हें 31 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नीतू पाल को इससे पहले भी दो बार सर्पदंश का सामना करना पड़ा था, लेकिन दोनों बार इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी। तीसरी बार सांप के डसने की घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग इसे अजीब संयोग बता रहे हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

फिलहाल जिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल लाए जाने से महिला की जान बचने की संभावना बनी हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि बार-बार सांप के काटने की वजह से वे लगातार डर और चिंता में जी रहे हैं।

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे

Sun Aug 31 , 2025
भोपाल। वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के तहत इंदौर से रतलाम जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर रविवार को हमला हुआ। बताया जा रहा है कि यह हमला पटवारी द्वारा धाकड़ समाज पर की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप किया गया। सूत्रों के अनुसार जिस मार्ग […]

You May Like