प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे

भोपाल। वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के तहत इंदौर से रतलाम जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर रविवार को हमला हुआ। बताया जा रहा है कि यह हमला पटवारी द्वारा धाकड़ समाज पर की गई टिप्पणी के विरोध स्वरूप किया गया।

सूत्रों के अनुसार जिस मार्ग से पटवारी का काफिला गुजर रहा था, उसी पर धाकड़ समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पटवारी को देखते ही उन्होंने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने झंडों के डंडों से उनके वाहन पर हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के कांच टूट गए। हालांकि जीतू पटवारी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Next Post

नेवारी पंचायत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच की मांग की

Sun Aug 31 , 2025
चितरंगी। बगदरा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों को लेकर अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यों का मूल्यांकन घर बैठे हो रहा हैं, जबकि स्थल पर जाकर गुणवत्ता जांचने की जहमत कम ही हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत नेवारी के सामुदायिक […]

You May Like