पिता का दोस्त बताकर किया था बच्ची का अपहरण, CCTV फुटेज की मदद से दबोचा गया शातिर रसोइया

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में नौ साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी आदतन यौन अपराधी है. इससे पूर्व भी उस पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के अपहरण और यौन उत्पीड़न के पुराने केस दर्ज हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान मून बहादुर नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है. आरोपी मूलतः नेपाल का रहने वाला है और रसोइया का काम करता है. उसके खिलाफ ऐशबाग और जहांगीराबाद पुलिस स्टेशनों में नाबालिगों के साथ बलात्कार के दो मामले और युवतियों के अपहरण के दो मामले दर्ज हैं. बीते मंगलवार को मून बहादुर ने बच्ची को उसके पिता का दोस्त बताकर अपहरण किया था. बच्ची उस दौरान मंदिर से पूजा करके अकेले ही अपने घर की तरफ जा रही थी. आरोपी अपनी बाइक पर बैठाकर बच्ची को लेकर कई इलाकों में घूमा. बच्ची के लगातार रोने पर वह उसे अरेरा हिल्स इलाके में छोड़कर फरार हो गया. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया. सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी की पुलिस ने पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अशोका गार्डन इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था.

Next Post

सुरक्षा एजेंसियों ने मोजतबा खमेनेई को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की नहीं दी इजाजत

Sat Jul 4 , 2026
तेहरान, 04 जुलाई (वार्ता) ईरान की सुरक्षा एजेंसियों ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अपने पिता एवं पूर्ववर्ती आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा अधिकारियों को डर है कि इजरायल या तो उनकी हत्या कर देगा या फिर उनके सार्वजनिक […]

You May Like