झांझी टोला में 22 लीटर देशी महुआ शराब जप्त

सिंगरौली : सासन चौकी पुलिस ने झांझी टोला गांव के एक घर में दबिश देते हुये 22 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट की है।
सासन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आरत सिंह गोड़ पिता दिलबरन सिंह गोड़ उम्र 36 वर्ष निवासी झांझी टोला चौकी सासन को अवैध हांथ भट्टी महुआ शराब पर से 22 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ की शराब कीमती 3150 रूपये जान कर एवं 10 मग प्लास्टिक के डिब्बा महुआ लाहन नष्ट कराया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि विजय अग्निहोत्री, प्रआर संतोष साकेत,मो. कौसर, हेमराज पटेल, अरविन्द सिंह लल्लू सिंह, आर जितेन्द्र, अनिल सिंह की सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

ऑडिटोरियम की मांग पूरी न होने से जिला अदालत के वकीलों में आक्रोश

Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर: जिला अदालत के वकीलों ने आडिटोरियम की मांग पूरी न होने से आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाई गई। कलेक्ट्रेट चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में वकील एकजुट दिखे। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा व सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी […]

You May Like