ऑडिटोरियम की मांग पूरी न होने से जिला अदालत के वकीलों में आक्रोश

जबलपुर: जिला अदालत के वकीलों ने आडिटोरियम की मांग पूरी न होने से आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाई गई। कलेक्ट्रेट चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में वकील एकजुट दिखे। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा व सचिव ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 2018 से निरंतर मांग के बावजूद सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है।

यही हाल हाईकोर्ट के नवीन अधिवक्ता भवन का है। भूमि पूजन के बावजूद अब तक वित्तीय स्वीकृति नदारद है। इससे अधिवक्ता वर्ग बेहद आक्रोश में आ गया है। वह बड़े आंदोलन की रणनीति बनाने विवश है। अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य को लेकर भी कोई ठोस प्रयास सामने नहीं आया है। इसके अलावा पुलिस का रवैया भी वकीलों के प्रति भेदभाव पूर्ण है।

राजीनामा का दबाव अनुचित तरीके से बनाया जाता है। इससे वकील खुद को असुरक्षित अनुभव कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान जिला बार उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष ज्योति राय, सह सचिव मनोज शिवहरे, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, पुस्तकालय सचिव शैलेंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र दत्त, सुदीप सिंह सैनी, प्रशांत नायक, अनुभव शर्मा सीपू, अर्जुन साहू, दुर्गेश मनाना व मनोज तिवारी उपस्थित थे।

Next Post

स्टब्स शतक से चूके, भारत को मिला 549 रनों का लक्ष्य

Tue Nov 25 , 2025
गुवाहाटी, 25 नवम्बर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी चौथे दिन मंगलवार को पांच विकेट पर 260 रन पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 549 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा। यह सिर्फ़ दूसरी बार है जब भारत को घरेलू टेस्ट में 500 से ज़्यादा का […]

You May Like