वॉशिंगटन, 01 नवंबर ( वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, वेनज़ुएला पर ज़मीनी हमले करेगा या नहीं।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान उन मीडिया रिपोर्टों के विपरीत है जिनमें कहा गया था कि अमेरिका जल्द ही दक्षिण अमेरिकी देश के सैन्य ठिकानों पर हमले कर सकता है। एयर फ़ोर्स वन में सवार होते समय पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, “नहीं, यह सच नहीं है।” उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने हमले का निर्णय ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टों का दावा किया गया था कि ट्रम्प प्रशासन ने वेनेज़ुएला के सैन्य ठिकानों पर हमले की तैयारी कर ली है, और ये हमले जो “कुछ ही दिनों या कुछ घंटों के अंदर” हो सकते हैं। अमेरिका ने वेनेजुएला पर हवाई कार्रवाई अवश्य की है। गत दो सितंबर से अब तक अमेरिकी बलों ने कैरेबियन और पूर्वी प्रशांत के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों में 15 जहाजों को डुबोया है, जिन पर मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप था। इन अभियानों में कम से कम 61 लोगों की मौत हुई।
वेनेज़ुएला में ज़मीनी हमले पर अभी कोई फैसला नहीं – ट्रम्प
