दुष्कर्म का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

सतना: दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दो महीने बाद दबोच लिया. आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रु का ईनाम घोषित किया गया था.थाना प्रभारी रैगांव आर पी त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की शिकार हुई पीडि़ता द्वारा 13 मई को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की गई थी. जिसके आधार पर पुलिस ले धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी.

लेकिन मामले की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया. हलांकि पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी. लेकिन इसके बावजूद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी. आरोपी की फरारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रु का ईनाम घोषित दिया गया.

इतना ही नहीं बल्कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया था. इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी देवकुमार अहिरवार उर्फ लल्लू पिता ददोली उम्र 30 वर्ष निवासी कारीमाटी थाना जसो को नागौद में खेरवा टोला पेट्रोल पंप के सामने स्थित किराए के कमरे से गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

खेत में मिला 3 माह पुराना नर कंकाल

Thu Jul 10 , 2025
सतना :जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राम पथ गमन मार्ग पर स्थित बांधी मौहार गांव में बुधवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक खेत में नर कंकाल नजर आया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार उचेहरा थााना पुलिस […]

You May Like