
सीहोर।विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने गुना के कर्नल गंज में स्थित मस्जिद से जिहादियों के द्वारा हनुमान जयंती यात्रा पर योजनापूर्वक पत्थर बरसाने की घटना की कड़ी निंदा की है. आसामाजिक तत्व जिहादियों पर बुलडोजर कार्रवाही और गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाहा को दिया.
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने कहा कि 12 अप्रैल को गुना के कर्नल गंज में स्थित मदीना मस्जिद से श्री हनुमान जन्मोत्सव यात्रा पर जिहादियों की भीड़ ने योजनापूर्वक हमला किया था. यह हमला सुनियोजित था, हमले के दौरान आमजन द्वारा मोबाइल से बनाए गए वीडियो के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि मस्जिद में पहले से ही लोग जमा थे. उन्होंने हनुमान यात्रा आता देखकर नारेबाजी शुरू की और श्री हनुमान का वेश धारण कर चल रहे युवक से मारपीट की और पथराव कर दिया जिससे भगदड़ मच गई और कई हिन्दू घायल हो गए.
