
भोपाल। जिला अभिभाषक संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारी 24 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगे. द्वि-वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-28 में मतगणना अनुसार सर्वाधिक मतों से जीते पदाधिकारी बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.
देवेन्द्र सिंह रावत बार एशोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए हैं. मीरा चरार उपाध्यक्ष (महिला), मुकेश नागपुरे- सचिव, प्रतीक जैन – पुस्तकालयाध्यक्ष, बारिज गुप्ता-सह सचिव और अनीता पराशर कोषाध्यक्ष पद के निर्वाचित हैं.
वरिष्ठ पुरूष कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में अमित सिह, दीपक अग्रवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, कृष्ण राहुल श्रीवास्तव, मनोहर पाठक, राहुल श्रीवास्तव, राधेश्याम शर्मा, संजय कुमार सेन, सिद्धार्थ सिंह और योगेन्द्र गोस्वामी के नाम शामिल हैं.
वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में भारती यादव, नीतू त्रिपाठी, रतिका दुबे, शुभांगी शर्मा के नाम हैं. कनिष्ठ पुरूष कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में हर्षदीप सिंह सोलंकी, पवन पाटीदार, राहुल यादव, सोनू कुशवाह, तुषार रायकवार, विनम्र कोठारी के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही रचना ठाकूर, रमा त्रिपाठी, सिराजुन निशा के नाम कनिष्ठ महिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में है.
