
इंदौर. आजाद नगर पुलिस ने 70 ग्राम मैफोड्रोन (एमडी ड्रग्स) के साथ तीन तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया था जब पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नए कानून के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मौके से ऑडियो व वीडियो के साक्ष्य लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
पुलिस उपायुक्त जोन-01 विनोद कुमार मीना ने बताया कि आजाद नगर पुलिस की टीम जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान न्यू आरटीओ रोड, अक्षरधाम कॉलोनी के पास कच्चे रास्ते से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए. आरोपी पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे, जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया, जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 70 ग्राम (मैफेड्रोन) एमडी ड्रग्स बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के झालावाड़ जिले की तहसील डक के ग्राम तोथेलिया का रहने वाला 27 वर्षीय जावेद उर्फ छोटू निवासी. व आगर मालवा जिले की तहसील बड़ोद के मोहल्ला पिपलीपुरा का रहने वाला 24 वर्षीय वसीम के साथ धार जिले के थाना कुक्षी पोस्ट डही ग्राम काकरिया में (वर्तमान में भील कालोनी मूसाखेड़ी में रहने वाला 25 वर्षीय सुरेश भिडे को गिरफ्तार किया है. पुलिस तीनों आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है.
