अधिकारी और ठेकेदार की मनमानी से तंग नप अध्यक्ष ने वीडियो संदेश में जान देने की धमकी दे दी 

अशोकनगर। जिले में निरंकुश अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमानी से परेशान होकर अध्यक्ष द्वारा सुसाइड किए जाने की बात कही गई है यह बात उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर जनता से माफी मांगते हुए कही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल शुक्रवार को नप अध्यक्ष अशोक माहौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि अधिकारी और ठेकेदार मनमानी पर उतारू। वायरल हो रहे इस चार मिनिट के वीडियो में

नगर परिषद के अधिकारियों और ठेकेदारों पर कई गंभीर आरोप लगाए।

श्री माहोर ने कहा कि नगरवासियों ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ अध्यक्ष चुना था। ढाई साल बीत जाने के बाद भी वे नगर का विकास नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। वे अपनी मर्जी से ऑफिस आते हैं और घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसके कारण अधिकारी और ठेकेदार निरंकुश हो चले हैं।

जनता से मांगी माफी कहा कर सकता हूं आत्महत्या:

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अध्यक्ष ने नगरवासियों से माफी मांगते हुए कहा आपने जिस उम्मीद से उन्हें नगर विकास के लिए चुना उस उम्मीद पर में खरा नहीं उतर पाया।साथ ही कहा कि वे कभी भी आत्महत्या कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए जो जिम्मेदार होंगे, उनके नाम उन्होंने अपने बच्चों को लिख कर दे दिए हैं।

*अब तक कार्यकाल रहा विवादों में:*

उल्लेखनीय कि जब से नगर परिषद का गठन हुआ है तब से लेकर आज तक नगर परिषद का कार्यकाल विवादों में ही रहा है। जहां इसके पहले पार्षदों ने भी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। वहीं नगर में विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठाये थे।

Next Post

शातिर चेन स्नेचर पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में

Fri Mar 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email आनलाइन गैमिंग और रईसी जीवन जीने के शौक के चलते बन गया चेन स्नेचर गांवों की शादियों को बनाता था निशाना, ढूंढता था साफ्ट टारगेट इंदौर. कनाड़िया पुलिस ने एक ऐसे शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया […]

You May Like

मनोरंजन