काजोल ने बहन तनीषा मुखर्जी के जन्मदिन पर शेयर किया मजेदार वीडियो

मुंबई, 03 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार काजोल ने अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर तनीषा की बड़ी बहन काजोल ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा और मजेदार वीडियो शेयर किया है।

काजोल ने एक खास वीडियो इंस्टाग्रम पर शेयर किया है। इस वीडियो में तनीषा मुखर्जी अपनी बहन काजोल को जबरदस्ती लेकिन प्यार से मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं। काजोल ने कैप्शन में लिखा, ‘आज मेरा जन्मदिन है या उसका?’ काजोल ने अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरे जैसी ही दूसरी इंसान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार और यादगार हो।’ फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Next Post

सैयामी खेर ने फिल्म अस्सी की तारीफ की

Tue Mar 3 , 2026
मुंबई, 03 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर ने तापसी पन्नू की नई फिल्म ‘ अस्सी’ की तारीफ की है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत और बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘अस्सी’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने निर्मित किया है।अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म हाल […]

You May Like