घड़ा फोड़ककर जताया आक्रोश, डॉ. विश्रोई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

जबलपुर। मालवीय चौक पर गुरूवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वैक्सीन, भर्ती और जमीन जैसे कई बड़े घोटाले हुए हैं। इसके साथ ही, उक्त अधिकारी ने शासन से छुपाकर करीब 12 से 14 विदेश यात्राएं करने और बेनामी संपत्ति अर्जित की है। प्रदर्शन की कड़ी में सपा कार्यकर्ताओं ने

मालवीय चौक पर डॉ. विश्नोई के भ्रष्टाचार का प्रतीकात्मक घड़ा फोड़कर अपना विरोध जताया और सरकार से उन्हें तुरंत पद से हटाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी ने जबलपुर कमिश्नर, कलेक्टर एवं सीएमएचओ जबलपुर को पूर्व में डॉ. आदर्श विश्रोई के खिलाफ शिकायत दे दी है लेकिन आज की तारीख तक कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिखी है। समाजवादी पार्टी के आशीष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार भ्रष्टाचार करने के बावजूद भी डॉक्टर आदर्श विश्नोई को पाटन विधायक द्वारा संरक्षण प्राप्त थे जिसके चलते उनके हौसले बुलंद हैं। प्रदर्शन में सपा के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव ,प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा, वरिष्ठ बेनी प्रसाद उड़िया, राम बालक पटेल, राहुल अहिरवार, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

जबलपुर को मप्र की दूसरी राजधानी बनाने की लड़ाई जारी रखनी होगी: विवेक तन्खा 

Thu Jun 25 , 2026
जबलपुर। दुनिया में कभी कोई चीज बिना लड़े नहीं हुई है, जबलपुर को मप्र की दूसरी राजधानी बनाने के लिए अड़ना चाहिए, आप अड़ोगे तभी सभी चीजें होंगीं। मप्र सरकार का अधिकतर डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट पश्चिमी मध्यप्रदेश यानि इंदौर, देवास में हो रहा है ऐसे में जबलपुर सहित पूर्वी मप्र […]

You May Like