जबलपुर को मप्र की दूसरी राजधानी बनाने की लड़ाई जारी रखनी होगी: विवेक तन्खा 

जबलपुर। दुनिया में कभी कोई चीज बिना लड़े नहीं हुई है, जबलपुर को मप्र की दूसरी राजधानी बनाने के लिए अड़ना चाहिए, आप अड़ोगे तभी सभी चीजें होंगीं। मप्र सरकार का अधिकतर डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट पश्चिमी मध्यप्रदेश यानि इंदौर, देवास में हो रहा है ऐसे में जबलपुर सहित पूर्वी मप्र के साथ न्याय कैसे होगा।

ये बातें राज्यसभा सांसद सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा ने गुरूवार को जेसीसीआई के कार्यक्रम में भाषण के दौरान कहीं। साथ ही उन्होंने अपने एक्स एकाउंट में स्पष्ट ट्वीट किया कि जबलपुर को मध्यप्रदेश की दूसरी राजधानी बनाने की लड़ाई जारी रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जबलपुर सहित मप्र का पूर्वी हिस्सा विकास में पिछड़ चुका है। मौजूदा हालात तो ये हैं कि जबलपुर को जो मिला है अब उसका भी विभाजन हो रहा है जैसे मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी। जबकि हमारे जबलपुर को कुछ नया नहीं मिला है। इसलिए जबलपुर को मप्र की दूसरी राजधानी घोषित करने की मांग पूरे जबलपुर के युवा वर्ग सहित सभी को करनी चाहिए।

Next Post

ट्रांसफर से पहले 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया जिला संयोजक 

Thu Jun 25 , 2026
नीमच। जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गुरुवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। लोकायुक्त की टीम ने विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर और उत्कृष्ट बालक छात्रावास नीमच के अधीक्षक हरीश चौहान को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। खास […]

You May Like