दिल चाहता है’ को 25 साल पूरे, मेकर्स ने खास नोट से मनाया जश्न

हैदराबाद, आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘दिल चाहता है’ ने रविवार को रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 10 अगस्त 2001 को रिलीज होकर शहरी दोस्ती, प्यार और बड़े होने की कहानी को नए अंदाज में पेश किया था।

 

25 साल का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने फैन्स के लिए दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लिखा, “25 साल पहले, हमने #DilChahtaHai के साथ अपना सफर शुरू किया था। इस सफर का हिस्सा बनने के लिए आपका शुक्रिया।”

 

एक्सेल की यह पहली बड़ी फिल्म थी। पिछले ढाई दशकों में प्रोडक्शन हाउस ने कई यादगार कहानियां दीं, लेकिन शुरुआत इसी सदाबहार क्लासिक से हुई। जश्न के मौके पर मेकर्स ने टैलेंटेड लोगों के लिए एक बड़ा मौका भी देने का ऐलान किया है।

 

*क्या थी फिल्म की कहानी?*

‘दिल चाहता है’ कॉलेज पूरा कर चुके तीन पक्के दोस्तों – आकाश मल्होत्रा (आमिर खान), समीर मुलचंदानी (सैफ अली खान) और सिद्धार्थ सिन्हा ‘सिड’ (अक्षय खन्ना) की कहानी है।

 

आकाश अमीर, लापरवाह और प्यार-शादी को बकवास मानने वाला है। सिड शांत, गंभीर और महत्वाकांक्षी आर्टिस्ट है। वहीं समीर सीधा-साधा और हर वक्त प्यार में पड़ने वाला दिलफेक किरदार है।

 

कॉलेज के बाद तीनों की गोवा ट्रिप युवाओं में बेहद पॉपुलर हुई। समय के साथ तीनों अलग-अलग कारणों से दूर हो जाते हैं, लेकिन जिंदगी की भागदौड़ से परेशान होकर फिर मिलते हैं और दोस्ती की हसरत पूरी करते हैं।

 

फिल्म ने मॉडर्न इंडियन सिनेमा का नजरिया बदल दिया और आज भी दोस्ती की मिसाल मानी जाती है।

Next Post

एक माह में तीसरी बार धंसी सीवरेज लाइन

Mon Aug 10 , 2026
सिंगरौली : एलआईजी कॉलोनी देवरा तिराहा गनियारी सड़क मार्ग पर सीवरेज व्यवस्था अब सुविधा के बजाय मुसीबत बनती जा रही है। मारुति रिपेयर एजेंसी के ठीक सामने रविवार को एक बार फिर सीवरेज लाइन धंस गई। खास बात यह है कि करीब एक माह के भीतर इसी सड़क मार्ग पर सीवरेज […]

You May Like