बुधनी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल बायां में आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता शिक्षा नागर ने कहा कि मुश्किल समय में समस्याओं को अकेले सहने के बजाय भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना और समय पर मदद लेना जरूरी है. उन्होंने छात्राओं को बताया कि मानसिक तनाव से जूझ रहे साथी की पहचान कर उसे समय पर भावनात्मक सहयोग और उचित सहायता दिलाने में भूमिका निभा सकती हैं.साथ ही मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 एवं मनहित ऐप की जानकारी दी गई. इस अवसर पर प्राचार्य प्रवीण झरिया आदि उपस्थित थे.
