राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरु

जयपुर, 11 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह सात बजे शुरु हो गया।

मतदान शुरु होते ही मतदाताओं का मतदान केन्द्र पर आना शुरु हो गया और धीर धीरे कतारें लगने लगी और मतदान केन्द्रों पर रौनक भी बढ़ने लगी। मतदान शुरु होते ही कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली लेकिन इसे शीघ्र ही दुरस्त कर दिया गया। इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं।

दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर एवं पाली नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है।

राज्य निकायों के कुल 10 हजार 245 वार्डों में दूसरे चरण में करीब पांच हजार वार्डों में यह मतदान कराया जा रहा जबकि 45 वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ही होने के कारण वहां निर्विरोध चुनाव हो गया।

इस चरण में 18 हजार 266 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जहां नौ हजार 758 मतदान बूथों पर 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए सभी मतदान बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया हैं।

दूसरे चरण की 147 नगर निकायों में 40 नवगठित नगर निकाय हैं जिनमें पहली बार चुनाव हो रहा है। राज्य की 309 नगर निकायों के चुनाव में बुधवार को 162 नगर निकायों में पहले चरण में मतदान हो चुका हैं और जहां 76.42 प्रतिशत मतदान रहा।

Next Post

रावण के दहन पर मुंबई से आए कलाकार करेंगे आतिशबाजी

Fri Sep 11 , 2026
सीहोर। अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व इस वर्ष भी छावनी दशहरा उत्सव समिति द्वारा आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. नगर के बाल विहार मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. आयोजन की […]

You May Like