भारत के सूरज कुमार चंद और मिस्र की रूकैया उस्मान ने जीते एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के खिताब

चेन्नई 20 अप्रैल (वार्ता) भारत के सूरज कुमार चांद और मिस्र की रूकैया उस्मान ने एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। रविवार को खेले गये मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त सूरज कुमार चांद को पुरुष फाइनल जीतने में 34 मिनट लगे। उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया के जियोंगमिन रयू को 3-0 (11-5, 11-9, 11-3) से हराकर अपना चौथा पीएसए चैलेंजर टूर खिताब पक्का किया। 25 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ने चेन्नई में एक शानदार हफ्ता बिताया और खिताब जीतने के सफर में एक भी गेम नहीं हारा। पहले राउंड में ‘बाय’ मिलने के बाद, चांद ने अपने अभियान की शुरुआत हमवतन आर्यवीर दीवान पर 3-0 (11-6, 11-7, 11-8) की जीत के साथ की।

इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भी ज़बरदस्त प्रदर्शन किया और साथी भारतीय खिलाड़ी ओम सेमवाल को 3-0 (11-8, 11-1, 11-4) से आसानी से हरा दिया। सेमीफाइनल में भी चांद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और हांगकांग-चीन के वाइलोक टो को 3-0 (11-8, 11-7, 11-6) से हराया।
यह सूरज कुमार चांद का 2024 के बाद पहला स्क्वैश खिताब है। 2024 में उन्होंने तीन टूर्नामेंट जीते थे। महिला फाइनल में, मिस्र की सातवीं वरीयता प्राप्त रूकैया उस्मान ने मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त हार्लीन टैन को 3-1 (12-10, 11-7, 9-11, 11-7) से हराकर खिताब अपने नाम किया।

Next Post

बीसीबी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले रुबेल को किया सम्मानित

Mon Apr 20 , 2026
मीरपुर, 20 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को सम्मानित किया। बीसीबी ने आज यहां ने मैच से पहले का यह समारोह आयोजित किया, जिसमें […]

You May Like