
सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को बाढ़ राहत, बचाव कार्य एवं खाद-बीज वितरण पर निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औसत से 61% अधिक वर्षा हुई है, ऐसे में समय पर चेतावनी, राहत शिविर, भोजन, इलाज आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। त्योहारों पर परंपरा अनुसार शांति से आयोजन के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता, वितरण पर निगरानी और अमानक सामग्री बेचने वालों पर सख्ती की बात कही। बीमा सुरक्षा, राहत राशि वितरण, एयर एम्बुलेंस, राहगिरी योजना और जिला विकास समिति गठन के निर्देश भी दिए।
