करंट से युवक की मौत

जबलपुर। घुटना गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घुटना गांव सिहोरा निवासी नरेश चौधरी घर में सीलिंग फेन के वायर में प्लग लगा रहा था। इस दौरान उसका हाथ वायर के दूसरे हिस्से से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया । हादसे से परिवार में मातम पसर गया है। मृतक की एक बेटी एवं बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नोटिस मिलने का मतलब मतदाता सूची से नाम कटना नहीं : सीईओ

Mon Sep 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) के दौरान कुछ मतदाताओं को जारी नोटिस को लेकर स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलने का मतलब मतदाता सूची से नाम हटाया जाना नहीं है। सीईओ कार्यालय ने आज कहा है कि […]

You May Like