BCCI से श्रेयस अय्यर को मिली हरी झंडी, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हुए फिट

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने स्प्लीन चोट से पूरी तरह उबरकर फिटनेस क्लीयरेंस पा लिया है और 11 जनवरी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की प्लेइंग XI में वापसी करेंगे।

भारतीय मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस दे दी है, जिसके बाद अय्यर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान स्प्लीन की गंभीर चोट का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह दो महीने से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहे। चोट के बाद अय्यर ने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा किया और धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल की।

Next Post

मार्च से रेडिसन तक चलेगी मेट्रो

Thu Jan 8 , 2026
इंदौर: इंदौर मेट्रो रेल मध्य मार्च से रेडिसन चौराहे तक चलेगी. एमपी मेट्रो ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है और स्टेशन फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में है. दिल्ली से सीएमआरएस के फरवरी में आने की संभावना है, जो व्यवसायिक रन की अनुमति जारी करेंगे.मेट्रो रेल मार्च महीने से […]

You May Like