इंदौर: इंदौर मेट्रो रेल मध्य मार्च से रेडिसन चौराहे तक चलेगी. एमपी मेट्रो ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है और स्टेशन फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में है. दिल्ली से सीएमआरएस के फरवरी में आने की संभावना है, जो व्यवसायिक रन की अनुमति जारी करेंगे.मेट्रो रेल मार्च महीने से गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक चलने लगेगी. सुपर कॉरिडोर 3 से रेडिसन चौराहे तक 11 किलोमीटर मार्ग और जुड़ जाएगा और मेट्रो पूरे 17 किलोमीटर का सफर तय कर दौड़ने लगेगी.
दिल्ली से मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कमिश्नर के जनवरी अंत या फरवरी पहले सप्ताह में आने की संभावना है. सीएमआरएस आने के बाद व्यवसायिक रन की अनुमति जारी होगी.
अंत में मेट्रो को 11 किलोमीटर आगे तक चलाने के लिए एमपी मेट्रो के अधिकारी शुभारंभ की तैयारी शुरू करेंगे. फिलहाल मेट्रो के सुपर कॉरिडोर 3 के बाद से रेडिसन चौराहे तक 11 स्टेशन फिनिशिंग कार्य अंतिम दौर में है. शेष कार्य भी सीएमआरएस आने के पूर्व पूरा करने का लक्ष्य अधिकारियों ने तय किया है. सूत्रों के अनुसार मेट्रो रेल को अगले 11 किलोमीटर का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल जुड़कर शुरुआत करने की चर्चा है.
