घने कोहरे ने थाम दी उड़ानों की रफ्तार, पांचवें दिन भी एयर ट्रैफिक प्रभावित

इंदौर: खराब मौसम और घने कोहरे का असर बुधवार को लगातार पांचवें दिन देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देखने को मिला. तड़के से ही एयरपोर्ट क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर करीब 200 मीटर रह गई. कम दृश्यता के चलते सुबह के समय उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ. 10 से अधिक उड़ानों को देरी से संचालित करना पड़ा, वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई जाने वाली अपनी एक उड़ान को निरस्त कर दिया.

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सुबह 6.30 से 9.30 बजे के बीच उड़ानों की समयबद्धता पूरी तरह बिगड़ी रही. इसी स्लॉट में टेकऑफ और लैंडिंग सबसे ज्यादा प्रभावित हुई. घने कोहरे के कारण पायलटों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी, जिससे एक के बाद एक उड़ानों में देरी होती चली गई. लगातार पांचवें दिन उड़ानें प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सुबह की फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गईं. इधर, इंडिगो द्वारा चेन्नई की उड़ान रद्द किए जाने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. मौसम में सुधार के बाद ही उड़ानों का संचालन किया और हालात सामान्य करने के प्रयास किए.

जबकि खराब मौसम के चलते जबलपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु की उड़ानें लगातार देरी से संचालित हुईं. इंदौर पहुंचने वाली लेट फ्लाइट्स में पुणे से आने वाली फ्लाइट 6 ई 284 निर्धारित समय 6.40 के बजाय 8.42 पर पहुंची. अहमदाबाद इंदौर फ्लाइट 6 ई 7173 सुबह 7 की जगह 8.25 पर आई. मुंबई से आने वाली 6 ई 5161 फ्लाइट 7.45 के बजाय 9.37 पर पहुंची.

जयपुर-इंदौर 6 ई 7744 फ्लाइट 7.55 के स्थान पर 9.18 पर आई, जबकि भुवनेश्वर से आने वाली 6 ई 6331 फ्लाइट 8.20 के बजाय 9.22 पर पहुंची. इंदौर से रवाना होने वाली उड़ानों में भी खासा विलंब रहा. इंदौर मुंबई 6 ई 2053 फ्लाइट 6.40 के बजाय 7.55 पर रवाना हुई. इंदौर जबलपुर 6 ई 7316 फ्लाइट 6.55 के स्थान पर 9.40 पर उड़ी. इंदौर बेंगलुरु 6 ई 701 फ्लाइट 7.10 की जगह 9.26 पर रवाना हुई. इंदौर मुंबई 6 ई 6551 फ्लाइट 8.15 के बजाय 10.35 पर गई, जबकि इंदौर-जम्मू 6 ई 2053 फ्लाइट 9 के स्थान पर 10.13 पर उड़ान भर सकी.

Next Post

भागीरथपुरा कांडः मौतों का आंकड़ा 20 पहुंचा, 24 नए मरीज सामने आए, 437 अभी भी भर्ती

Thu Jan 8 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैले उल्टी दस्त के प्रकोप के बीच अब तक मृतक संख्या 20 हो गई है. बुधवार को 24 नए मरीज सामने आए, जिनमें से 4 को रेफर किया. वर्तमान में अस्पतालों में 56 मरीज भर्ती हैं, जबकि 9 मरीज आईसीयू में इलाजरत हैं. […]

You May Like

Play sound