इंदौर से रवाना हुई राष्ट्रपति मुर्मू

इंदौर: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इंदौर आगमन पर देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर सीएम और राज्यपाल के अलावा महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने भी उनका स्वागत किया।एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति मुर्मू वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं. वे 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.

इसके बाद 20 जून को जबलपुर पहुंचेंगी, जहां 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगी और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. प्रवास के दौरान 22 जून को राष्ट्रपति कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण भी करेंगी. इसके बाद ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.

Next Post

'हम दिल दे चुके सनम' के 27 स्वर्णिम वर्ष: संजय लीला भंसाली की इस कालजयी फिल्म की 10 खासियतें, जो इसे बनाती हैं आज भी यादगार

Thu Jun 18 , 2026
हैदराबाद | संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी कालजयी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ आज अपनी रिलीज के 27 वर्ष पूरे कर चुकी है। सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन अभिनीत यह म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी हुई है। प्यार, […]

You May Like