
जबलपुर। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमत्री जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब 4 बजकर 20 मिनिट पर शहीद स्मारक गोलबाजार से शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। हाथों में तिरंगा लहराते हुए भाजपा कार्यकर्ता, नेता पदयात्रा में शामिल हुए जो कि आकर्षण का केंद्र रहे। सीएम की पदयात्रा बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, मालवीय चौक, करमचंद्र चौक होते हुए वापस शहीद स्मारक गोलबाजार पहुंचेगी जहां पदयात्रा का समापन किया जाएगा।
पदयात्रा में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पहले सोमवार करीब 3 बजकर 40 मिनिट पर मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। पदयात्रा के दौरान मार्ग पर जगह जगह लगाए गए मंच के द्वारा सीएम के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।
