नेपीडॉ, 10 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) म्यांमार के अधिकारियों ने देश के मांडले क्षेत्र में 148.797 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। यह जानकारी सरकारी दैनिक म्यांमार एलिन ने गुरुवार को दी।
रिपोर्ट में कहा गया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ निरोधक पुलिस ने 22 जून को क्यौकसे कस्बे के ताउंग ताव गांव में एक वाहन की तलाशी ली और मादक पदार्थ जब्त किया।
जांच के अनुसार हेरोइन को शान राज्य के मोंगयाई कस्बे से मांडले क्षेत्र ले जाया जा रहा था। जब्त मादक पदार्थ की कीमत काले बाजार में 14.2 लाख डॉलर से ज़्यादा बतायी जा रही है।
इसमें कहा गया कि मामले से जुड़े संदिग्धों पर देश के कानूनों के आधार पर आरोप लगाए गए हैं तथा आगे की जांच चल रही है।
Next Post
'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी चित्रांगदा सिंह
Thu Jul 10 , 2025
मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। निर्देशक अपूर्व लाखिया ने बताया है कि वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह को सलमान खान के अपोज़िट फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया […]

You May Like
-
10 months ago
उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर
-
11 months ago
3 करोड़ के हवाला मामले में फंसी एसडीओपी की जमानत ख़ारिज
-
2 months ago
एसबीसी चुनाव: आज से फिर प्रारंभ होगी मतगणना
