अवैध मुरम उत्खनन पर कार्रवाई; दो पोकलेन मशीन जब्त

इटारसी। नर्मदापुरम के करखाजांमई और केसला ब्लॉक में प्रशासन ने अवैध मुरम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनें और डंपर जब्त किए। एसडीएम टी प्रतीक राव और अपर तहसीलदार केसला ने रात में छापेमारी कर बिना अनुमति चल रहे खनन पर रोक लगाई। खनिज विभाग ने मामले में केस दर्ज किया है। आयुध निर्माणी के समीप ग्राम करखाजांमई में रात्रि 9 बजे मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए शालिगराम चौरे की पोकलेन मशीन और कुछ डम्फर जप्त किये हैं. उधर,केसला ब्लॉक के ताकु गांव में रात में छापेमारी करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई रात 12 बजे और 1 बजे के बीच की गई। लंबे समय से ताकु केसला मेढ़ा के पास राजस्व सीमा में अवैध खनन किया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके जब्त मशीन को केसला थाने की कस्टडी में रखा है।

इनका कहना है कि

करखाजांमई में अवैध रूप से मुरम का उत्खनन करते हुए पोकलेन मशीन पकडी हैं. जिसे थाने परिसर में खडी करा दी है. जिसकी कार्यवाही करने के बाद ही हम पूरी जानकारी दे पाएंगे.

शक्तिसिंह तोमर,
तहसीलदार इटारसी

Next Post

पूर्व विधायक की टिप्पणी पर यादव समाज ने मांगा बुलडोजर एक्शन

Fri May 16 , 2025
अशोक नगर। चंदेरी के पूर्व कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान द्वारा यादव समाज पर की गई टिप्पणी के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। वायरल वीडियो पर माफी के बावजूद समाज ने एफआईआर दर्ज कराई, और उनकी गिरफ्तारी हुई, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई। यादव समाज ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन […]

You May Like