जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मंडी मदार टेकरी में दत्तक पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मो. साबिर कुरैशी निवासी मंडी मदार टेकरी मैदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोद लिया हुआ बेटा शहवाज कुरैशी उसके मकान के ऊपर वाले हिस्से में साथ में रहता है।
रात करीब 10:30 बजे वह मस्जिद से नवाज पढक़र अपने घर आया तो अभद्रता करने लगा और कहने लगा कि मेरी शिकायत एसडीएम के यहां की है। तीन हजार रूपये खाना खर्चा चाहिये। शहवाज ने हाथ घूसो से मारपीट की जिससे उसे चोट आ गई। शहवाज की पत्नि साजदा बानो उर्फ नूरी भी आ गई और उसने भी मारपीट की। पत्नि नादरा कुरैशी ने बीच बचाव किया। दोनों कहने लगे कि अब पैसे के लिये कहीं शिकायत किया तो जान से मार देंगे।
