भैरूंदा में जल सुरक्षा पर सख्ती: नावों में लाइफ जैकेट अनिवार्य, आंवलीघाट पर नाव संचालन बंद

भैरूंदा। गत दिवस जबलपुर जिले के बरगी में नर्मदा नदी पर हुए क्रूज़ हादसे को दृष्टिगत रखते हुए भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह ने भैरूंदा के नर्मदा सीलकंठ नाव घाट का निरीक्षण किया. इसी प्रकार राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों ने कोलार डैम, आंवली घाट सहित अनेक ऐसे घाटों का निरीक्षण किया जहां नाव का संचालन होता है. अधिकारियों ने शाहगंज के बांद्राभान घाट नाविक को लाइफ जैकेट पहनाया और नाव में लाइफ जैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए. आंवलीघाट पर नाविकों को नाव संचालन बंद रखने के लिए भी निर्देशित किया गया.अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

तीन चोर तीन मोटरसायकिल समेत गिरफ्तार

Sun May 3 , 2026
सतना: उचेहरा थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को तीन मोटरसायकिल समेत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मिली जानकारी मुताबिक पुलिस को मुखिबर मिली कि 25 मई 2025 को नया टोला उचेहरा से चोरी गई हीरो स्पेलेंडर मोटर सायकल एमपी 19 एमक्यू 8085 को नया टोला निवासी राजाभईया […]

You May Like

Play sound