नगर निगम ने बकायादारों से की 1.09 लाख की वसूली

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। नगर निगम ने लक्कड़ बाजार में बकायादारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 1.09 लाख की वसूली की। उपायुक्त एस.आर. सिटोले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

बकायादारों से वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम की टीम ने पूरी तत्परता और अनुशासन के साथ कार्य किया। इस अभियान का उद्देश्य नगर निगम की दुकानों से संबंधित बकाया राशि को समय पर वसूल कर निगम के राजस्व को मजबूत करना है।

इस कार्रवाई में प्रभारी बाजार अधिकारी प्रकाश राजपूत ने विशेष भूमिका निभाई। उनके साथ प्रभारी अधिकारी अजय सारसर और निगम के कर्मचारी अमित, रसीद, रईस, और दयानंद वर्मा ने सक्रियता से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

 

कार्रवाई जारी रहेगी

 

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि की वसूली के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाईयां नियमित रूप से जारी रहेंगी। बकायादारों को यह संदेश दिया गया है कि वे समय पर अपने भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। निगम का यह प्रयास शहर के विकास और सुचारू प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दायित्वों का पालन करें और शहर के विकास में सहयोग करें।

Next Post

मोदी कल करेंगे ग्रामीण भारत महोत्सव का शुभारंभ

Fri Jan 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां भारत मंडपम में चार दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए, महोत्सव चार से […]

You May Like