सागर:सागर जिले मे मानसून के मेहरबान होने के बाद से रूक रूक कर बारिश का दौर चल रहा है। बीते चौबीस घंटे के दौरान राहतगढ क्षेत्र मे लगभग चार इंच बारिश दर्ज की गई है तो वही जून माह मे ही राहतगढ क्षेत्र मे लगभग आठ इंच बारिश दर्ज हुई। गुरुवार को आसमान मे बादल छाए रहे है और जिले मे लगभग एक इंच बारिश दर्ज की गई।
सर्वाधिक राहतगढ मे 97.2 और खुरई मे 65.2 मिमी बारिश हुई। सागर शहर मे 32.4 दर्ज की गई है। जिले मे जून माह मे ही राहतगढ मे सर्वाधिक बारिश 193.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जैसीनगर और देवरी को छोड़कर अन्य सभी वर्षामापी केंद्रो मे चार इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की गई
