विधानसभा में स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की जयंती के अवसर पर शनिवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे, विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व विधायक पी.सी. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्व. वोरा की सुपुत्री अर्चना मिश्रा एवं दामाद कन्हैयालाल मिश्रा भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने स्व. मोतीलाल वोरा के राजनीतिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Next Post

भोपाल में मंत्री समूह की बैठक, शहरी विकास योजनाओं पर मंथन

Sat Dec 20 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शनिवार को मंत्री समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शहरी विकास से […]

You May Like