भोपाल में मंत्री समूह की बैठक, शहरी विकास योजनाओं पर मंथन

भोपाल: राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शनिवार को मंत्री समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, आवासीय परियोजनाओं और नगरीय आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा शहरी क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर रणनीति बनाई गई।

मंत्री समूह की इस बैठक में स्मार्ट सिटी, आवास योजनाओं, नगरीय परिवहन और नागरिक सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक को शहरी विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Next Post

भिंड में महिला का अधजला शव मिला, कुत्तों ने नोचा

Sat Dec 20 , 2025
भिंड: जिले के मेहगांव कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे किनारे एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव ज्ञानेंद्रपुरा के पास पुलिया के नीचे पड़ा मिला, जिसकी हालत बेहद खराब थी। पुलिस के अनुसार महिला की मौत करीब दो से तीन […]

You May Like