भिंड में महिला का अधजला शव मिला, कुत्तों ने नोचा

भिंड: जिले के मेहगांव कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे किनारे एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव ज्ञानेंद्रपुरा के पास पुलिया के नीचे पड़ा मिला, जिसकी हालत बेहद खराब थी। पुलिस के अनुसार महिला की मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई होगी। शव को कुत्तों ने भी नोच दिया था।

सूचना मिलते ही मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके पैरों में बिछिया पहनी हुई थी, जिससे उसके विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों हाथों को कुत्तों ने नोच लिया और शव बुरी तरह जला हुआ है।

Next Post

भिंड में रेलवे फाटक दिन भर के लिए बंद, वाहन चालक हो रहे परेशान

Sat Dec 20 , 2025
भिंड:भिंड-अटेर मार्ग से आने-जाने वाले लोग आज शनिवार को सुबह से ही बेहद परेशान हो रहे हैं। रेलवे के झांसी मंडल द्वारा रेलवे फाटक नंबर 50 को बंद कर दिया गया है। इस दौरान सीधे रास्ते से आवागमन नहीं हो रहा है जिससे लोगों को ऑप्शनल मार्ग अपनाना पड़ रहा […]

You May Like