
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं जिला मंत्री आनंद माहौर ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 11:30 बजे हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज पर शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र से हटाई जाएगी। हिंदू महासभा 23 मार्च को औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए आंदोलन की घोषणा करेगी।
