दरवाजा खटखटाकर किया हमला, नुकीले हथियार व पत्थर से तीन युवक घायल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में देर रात घर का दरवाजा खटखटाकर विवाद करने के बाद कुछ युवकों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया. आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए नुकीले हथियार और पत्थर से मारपीट की, जिससे तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि सेक्टर-ए महालक्ष्मी नगर निवासी आयुषी शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया. फरियादी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 1:15 बजे अभिषेक भास्कर अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर बाहर बुलाया.

दरवाजा खोलने पर आरोपियों ने देर रात आवाज करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया. इस दौरान फरियादी के भाई रितेश शर्मा, पति अभिषेक चौहान और ऋषि पांडे समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने मां-बहन की गालियां देते हुए हमला कर दिया. आरोप है कि अभिषेक भास्कर ने नुकीली वस्तु से रितेश शर्मा के पेट और हाथ में वार किया. वहीं एक अन्य आरोपी ने अभिषेक चौहान पर पत्थर से हमला कर सिर और हाथ में चोट पहुंचाई. तीसरे युवक ऋषि पांडे को भी नुकीली वस्तु से मारकर घायल कर दिया. जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पालतू कुत्तों का आतंक: दो मासूमों पर किया हमला

Mon Mar 16 , 2026
इंदौर: शहर में पालतू कुत्तों के हमले के दो अलग-अलग मामलों में दो बच्चे घायल हो गए. पुलिस ने संबंधित कुत्ता मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि क्षेत्र में हनुमान मोहल्ला रालामंडल काकड़ निवासी 11 वर्षीय शुभम […]

You May Like