कोरसर कोठार में खौफनाक वारदात: नाती ने की 80 वर्षीय बाबा की हत्या

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर कोठार में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 80 वर्षीय रजई कोल की उनके ही नाती ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमप्रकाश कोल (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय संतोष कोल, ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर में केवल वह और उसके बाबा मौजूद थे। अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे।ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है।

वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था और कई बार लोगों पर हमला करने की कोशिश भी कर चुका था। आशंका है कि इसी के चलते उसने यह घातक कदम उठाया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मौके पर उप निरीक्षक आर.के. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक सतीश दीक्षित, राजेश मिश्रा, रमेश कोल एवं आरक्षक जितेंद्र तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

ट्रंप की भारत विरोधी टिप्पणी पर युवा कांग्रेस का अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन

Mon Apr 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) युवा कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत को लेकर कथित ‘हेल होल’ टिप्पणी के विरोध में सोमवार को यहां अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने आज यहां बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने […]

You May Like