विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत: राज्यपाल का भव्य स्वागत

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज उस समय गरिमामय वातावरण देखने को मिला जब राज्यपाल मंगूभाई पटेल अभिभाषण के लिए विधानसभा परिसर पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी अगवानी की। सभी नेताओं ने अभिवादन कर राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें सभा कक्ष तक लेकर गए।
राज्यपाल के आगमन को लेकर विधानसभा परिसर में पहले से ही तैयारियां थीं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया।राज्यपाल के विधानसभा पहुंचने से पहले सदन समवेत हो चुका था,और आगमन की प्रतीक्षा की जा रही थी।

Next Post

सत्र की शुरुआत से पहले अध्यक्ष तोमर से शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री, मंत्रियों; सीएस ने दी शुभकामनाएं

Mon Feb 16 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के समवेत होने से पहले आज सबेरे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कक्ष में शिष्टाचार मुलाकातों का दौर चला। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला, साथ ही […]

You May Like