सत्र की शुरुआत से पहले अध्यक्ष तोमर से शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री, मंत्रियों; सीएस ने दी शुभकामनाएं

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के समवेत होने से पहले आज सबेरे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कक्ष में शिष्टाचार मुलाकातों का दौर चला। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला, साथ ही संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। सभी ने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभेच्छाएं प्रेषित कीं तथा समूह फोटो भी लिया गया।उधर राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी अध्यक्ष कक्ष पहुंचकर उनसे मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल सत्र की कामना की। विधानसभा सत्र से पूर्व हुई औपचारिक भेंट सौहार्द और समन्वय की झलक दिखी।

Next Post

केरल के प्रतिनिधि दल का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

Mon Feb 16 , 2026
ग्वालियर: केरल भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के दल‌ का ग्वालियर के भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने प्रतिनिधि दल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए […]

You May Like