सीएम डॉ मोहन यादव रविवार को करेंगे 500 बिस्तर के आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी का भूमिपूजन

ग्वालियर। गोला का मंदिर स्थित परिसर में 2 हैक्टर पर 500 बिस्तर अस्पताल की सुपर स्पेशलिटी सुविधायें प्रारंभ करने के लिये नवीन भूखंड आवंटित किया गया है। यहां पर 500 करोड़ रूपये की लागत से 500 बिस्तर का नवीन चिकित्सालय का आत्याधुनिक सुविधाओं के साथ निर्माण किया जायेगां। इसका भूमिपूजन 30 मार्च रविवार की शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव के आतिथ्य में किया जायेगा। इसमें मुख्य वक्ता हेमंत मुक्तिबोध, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्रसिंह तोमर और मनीष सिंधल शामिल होंगे। यह जानकारी जीवाजी क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा नेता मधुसूदन भदौरिया ने दी।

*यह स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध रहेगी*

सेंटर फॉर कार्डियक केयर

एजिंयोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, कार्डियक सर्जरी, वायपास सर्जरी, मिनिमम इनवेसिव(छोटे चीरे द्वारा) कार्डियक सर्जरी, वॉल्व रिपेयर एवं रिप्लेसमेंट सर्जरी, एओर्टिक सर्जरी, बच्चों का हॉर्ट सर्जरी।

Next Post

पुस्तक मेला की अवधि दो दिन बढ़ी, अब 31 तक रहेगा यह मेला

Fri Mar 28 , 2025
ग्वालियर। स्कूली बच्चों को उचित दाम पर किताबें, स्टेशनरी व यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक मेला लगाया गया है। मेला परिसर स्थित दस्तकारी हाट बाजार (शिल्प बाजार) में लगे इस मेले की अवधि दो दिन बढ़ा दी गई है। अब […]

You May Like