पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए संजना और प्रबोदा को श्रीलंका टीम में मिली जगह

कोलंबो, 29 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-30 सीरीज के लिए अनकैप्ड बल्लेबाज संजना कविंडी तथा मध्यम तेज गेंदबाज चमुडी प्रमोदा को अपनी 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है। यह बदलाव 2026 की शुरुआत में हुए महिला टी-20 विश्वव कप के बाद टीम में नए सिरे से सुधार करने की कोशिश है। टीम के मुख्य खिलाड़ी और बड़े हिटर तो वही हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम से तीन खिलाड़ियों को हटाकर नई प्रतिभा को मौका दिया है। चयनकर्ताओं अंडर-19 टीम की संजना कविंडी और चमुडी प्रबोदा को पहली बार टीम में बुलाया गया है, जबकि 19 साल की तेज गेंदबाज रश्मिका सेववंडी की भी वापसी हुई है। टीम से बाहर होने वालों में मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज़ हंसिमा करुणारत्ने और तेज गेंदबाज मिताली अयोध्या और चेतना विमुक्ति शामिल हैं।

7 साल की प्रबोदा अपनी धीमी लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ी से स्पिन का एक अच्छा विकल्प हैं। 17 साल की ही संजना कविंडी मुख्य रूप से टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ हैं और उन्हें पहले से ही मज़बूत हो चुकी बैटिंग लाइन-अप में जगह बनाने में मुश्किल हो सकती है। श्रीलंका टीम की कमान चामरी अटापट्टू संभाल रही हैं, जिसमें हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा और विश्मी गुणरत्ने की भरोसेमंद तिकड़ी शामिल है। टीम में ज़रूरी ऑल-राउंड संतुलन कविशा दिलहारी बनाए रखती हैं, जबकि सुगंधिका कुमारी स्पिन विभाग की अगुवाई करेंगी। उनका साथ देने के लिए अन्य स्पिनर और मिडिल-ऑर्डर की दमदार खिलाड़ी नीलाक्षिका सिल्वा और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कौशिनी नुथ्यांगना मौजूद हैं।

युवा तेज़ गेंदबाज़ काव्या कविंडी और मल्की मदारा ने भी अपनी जगह बनाए रखी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार को दाम्बुला में शुरू होगी। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टी-20 टीम इस प्रकार है:- चामरी अटापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा (विकेटकीपर), इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना, कवीशा दिलहारी, निमाशा मीपेज, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, काव्या कविंदी और रश्मिका सेवंदी।

.....

Next Post

व्यापम चौराहे से सीएम हाउस की ओर किसानों का कूच

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल। किसानों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 200 से अधिक किसान व्यापम चौराहे से महावीर मार्ग होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर किसान नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात है […]

You May Like