जबलपुर : पाटन थाना अंतर्गत कोनीकला में हिरन नदी में रविवार को नहाने गया एक बालक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोनीकला निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ राज गौंड़ 14 वर्ष घर से लगभग 10 बजे गांव के पास की हिरन नदी में नहाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन जब वे वापिस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले ।
सुबह लगभग 11 बजे गांव के बच्चों से पता चला कि पुष्पेन्द्र उर्फ राज गौंड़ हिरन नदी के पानी में नहाते समय डूब गया, सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे तो पुष्पेन्द्र उर्फ राज का शव नदी के किनारे पानी में डूबा हुआ मिला । जिसे शासकीय अस्पताल पाटन ले जाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर उसके पुष्पेन्द्र उर्फ राज गौंड़ 14 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में शोक की लहर है, परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
