खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया दमोह-जबलपुर मार्ग जाम, एसडीएम के आश्वासन पर खुला

तेंदूखेड़ा/दमोह। शासकीय मूल्य पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने गुरुवार को दमोह-जबलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रखा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई।किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे डबल लॉक गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। तीन-तीन दिन तक लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही। आरोप है कि हजारों बोरी खाद जिले के बाहर के किसानों और व्यापारियों को मिल रही है।सूचना पर एसडीएम सी.जी. गोस्वामी, तहसीलदार डॉ. विवेक व्यास और नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की।किसानों ने कहा कि पिछले 2 दिनों में डबल लॉक गोदाम से करीब 5 हजार बोरी खाद बांटी गई. लेकिन तहसील के किसानों को नहीं मिली। इसकी जांच हो। साथ ही मांग की कि रोज जनपद से टोकन वितरित किए जाएं और समय पर खाद की आपूर्ति हो ताकि फसल को नुकसान न हो।एसडीएम सी.जी. गोस्वामी ने किसानों को समझाया और आश्वस्त किया कि ब्लॉक के सभी किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही नियमित रूप से टोकन जारी कर पारदर्शी तरीके से वितरण किया जाएगा।एसडीएम के आश्वासन के बाद किसान मान गए और जाम खोल दिया गया।बाहर के किसानों खाद के टोकन नहीं दिए जायगे ना ही खाद का वितरण किया जाएगा।जिसपर किसान एसडीएम सीजी गोस्वामी की बातो पर विश्वास करते हुए। जाम हटा लिया जिससे आवागमन शुरू हो गया। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Next Post

एक पेड़ मां नहीं, लकड़ी माफिया के नाम नवभारत की खबर का असर, सभी आरा मशीन सील

Thu Aug 6 , 2026
शाजापुर, पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जब मंच सजते हैं, तो हर कोई एक पौधा रोपकर अपनी तस्वीर वायरल कराने की होड़ में दिखता है. एक पेड़ मां के नाम जैसी भावुक और पवित्र मुहिम से पूरे देश को यह उम्मीद थी कि हम अपनी धरती और आने वाली पीढिय़ों […]

You May Like