मितेंद्र दर्शन सिंह को कांग्रेस ने असम का प्रभारी बनाया

ग्वालियर। असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने ग्वालियर के वरिष्ठ युवा नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव एवं असम प्रभारी नियुक्त किया है। मितेंद्र दर्शन सिंह ने अपनी नियुक्ति पर राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्ण समर्पण, ऊर्जा और नई सोच के साथ असम में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि असम की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, कांग्रेस विचारधारा को आगे बढ़ाना और युवाओं की आवाज़ को और बुलंद करना ही उनका संकल्प रहेगा

Next Post

मुआवजा मिलने के बाद भी नहीं बनी सड़क 

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर। म.प्र.उच्च न्यायालय के अधिवक्ता धीरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अतिरिक्त कमिश्नर राजेश दीक्षित को मदन महल अंडर बिज लिंक रोड से टेलीग्राफ गेट नं.4 सांई बाबा मंदिर कालोनी, राईट टाउन को रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर पैर के समीप से सड़क बनवाने संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता धीरज […]

You May Like