बहुत जल्द मुख्यमंत्री का सपना होगा साकार: महापौर

जबलपुर। उमरिया में 5 करोड़ 10 लाख से गौशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपनों को साकार किया जाएगा। इस हाईटैक गौशाला में 2 हजार से लेकर 10 हजार तक गौवंश रहेगें । गौशाला में अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। लगभग 25 करोड़ की राशि से 51 एकड़ भूमि में गौशाला को पूर्ण रूप से विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। गौवंश से उत्पन्न सभी पदार्थो का जैसे गोबर, गौमूत्र का भी उपयोग किया जाएगा। गौशाला परिसर में सुंदर स्वच्छ तालाब, वोटिंग की सुविधा, आकर्षक विद्युत साज-सज्जा रहेगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। ये सारी बातें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शनिवार को कहीं। मौका था उमरिया स्थित हाईटैक गौशाला निर्माण कार्य के निरीक्षण का। इस मौके पर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि गौशाला परिसर में 11 हजार फलदार पौधे लगाये जायेगें । महापौर के निरीक्षण के बाद स्वामी अच्युतानंद महाराज, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने परिसर में फलदार पौधे भी रोपित किए।

इस मौके पर उमरिया गौशाला में स्थापित प्रभु श्रीराम और भगवान हनुमान का पूजन अर्चन भी किया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल, सहायक यंत्री अनिकेत गोरैया, दीप्ति भनारिया, अमन तिवारी, सौरभ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

अमरपाटन विधायक डॉ राजेंद्र सिंह ने मैंहर जिले के स्थापना गौरव दिवस का बहिष्कार किया 

Sun Oct 5 , 2025
सतना।नवीन मैहर जिले के गठन में अमरपाटन की जनता एवं जनप्रतिनिधियों से कोई राय-मशविरा नहीं किया गया था न ही आम सहमति बनाई गई। जिला बन जानें के बाद हम सब को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास था कि म.प्र. सरकार और विशेषकर जिला प्रशासन न्याय करेगा। लेकिन बडे दुख […]

You May Like