घोड़ों की मौत मामले में एफआईआर दर्ज

जबलपुर: रैपुरा स्थित ठाकुर फार्म में घोड़ों की मौत के मामले में सचिन तिवारी एवं हैदराबाद की फर्म हेथा नेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पनागर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

हैदराबाद रेस क्लब से, ठाकुर फार्म ग्राम रैपुरा विकासखंड पनागर जिला जबलपुर में कुल 57 घोड़ो को सड़क मार्ग से परिवहन कर लाया गया। यह परिवहन ट्रकों के माध्यम से सचिन तिवारी पिता डी के तिवारी द्वारा किया गया।

इस परिवहन की किसी भी प्रकार की सूचना जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग जिला जबलपुर को नहीं दी गई, बीमार होने की सूचना प्राप्त होने पर पशु चिकित्सा दल द्वारा ग्राम रैपुरा में अश्वों का इलाज किया गया। आज की स्थिति में कुल 57 में से 19 की मौत हो चुकी है।

Next Post

रेनॉ समूह के शीर्ष प्रबंधन दल में बड़े बदलाव

Tue Sep 2 , 2025
पेरिस, 01 सितंबर (वार्ता) फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनॉ ने अपने संगठन और शीर्ष प्रबंधन में कई बड़े बदलाव की घोषणा की घोषणा की जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं। इस साल 31 जुलाई को समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रैंकोइस प्रोवोस्ट की नियुक्ति के बाद ये […]

You May Like