मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में दिलाई गई शपथ

ग्वालियर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई । कलेक्ट्रेट सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में प्रात: 11 बजे यह शपथ दिलाई गई।

शासकीय कार्यालयों में शासकीय सेवकों ने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

कलेक्ट्रेट में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार जैन व संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए।

Next Post

कल गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, तैयारियां पूर्ण

Sat Jan 25 , 2025
कलेक्टर -एसपी ने लिया जायजा दमोह:कल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) शहर के स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला मुख्यालय पर समारोह की तैयारियां पुलिस-प्रशासन ने पूरी कर ली है.शुक्रवार की सुबह स्टेडियम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी की उपस्थिति में आखिरी रिहर्सल की गई. पूर्वाभ्यास […]

You May Like