मुंबई लीग 2026 का खिताब जीतना ही हमारा लक्ष्य: साईराज पाटिल

ठाणे (महाराष्ट्र), (वार्ता) ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के स्टार बल्लेबाज साईराज पाटिल आगामी टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं। पिछले सीजन में टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले साईराज इस बार कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और हर हाल में ट्रॉफी जीतना ही उनका लक्ष्य है।

पिछले सीजन में “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का पुरस्कार जीतने वाले साईराज ने कहा कि, “मैं अपने खेल के हर उस पहलू पर ध्यान दे रहा हूँ, जहां जरा भी सुधार की गुंजाइश है। मेरा लक्ष्य टीम के लिए पिछले साल के प्रदर्शन से और बेहतर करना है।”

पिछले सीजन में टीम के अभियान को याद करते साईराज ने आगे कहा कि, “इस बार टीम और अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।पिछले साल हम सेमीफाइनल में हार गए थे, लेकिन इस सीजन हमारा लक्ष्य फाइनल खेलना और चैंपियन बनना है। टीम पूरी तरह मोटिवेटेड है और हर खिलाड़ी ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार है।”

टी20 मुंबई लीग 2026 का आयोजन 1 से 13 जून तक किया जाएगा, जहां ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स अपने अभियान की शुरुआत टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ करेगी।

Next Post

रैंकिंग के पीछे बहुत जल्दी मत भागो - सुधार के पीछे भागो : बोपन्ना

Sun May 24 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) जिस उम्र में ज़्यादातर टेनिस खिलाड़ी खेल से संन्यास ले लेते हैं, उस उम्र में भी रोहन बोपन्ना नई ऊंचाइयां छूते रहे। साल 2024 में, 43 साल की उम्र में, भारतीय टेनिस के इस सितारे ने एटीपी डबल्स रैंकिंग में दुनिया के सबसे उम्रदराज़ नंबर 1 खिलाड़ी […]

You May Like

Play sound